भारत को अब तक डेढ़ दर्जन देशों ने भेजी मदद

Last Updated 05 May 2021 09:00:56 AM IST

कोरोना महामारी से जूझ रहे कुछ देशों में वैक्सीन भेजकर प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह कोरोना से जंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए उनकी मदद की थी, उसी तरह की मदद भारत में उत्पन्न इस संकट काल में विश्व के तमाम देशों से भारत में भेजी जा रही है।


भारत को अब तक डेढ़ दर्जन देशों ने भेजी मदद

विश्वभर से भारत के लिए मदद के हाथ उठ रहे हैं और अब तक लगभग डेढ़ दर्जन देश भारत में उपचार के अभाव में तड़पते रोगियों की सांसें बचाने हेतु अपनी मदद भेज चुके हैं। विदेश से प्राप्त मदद को देश के तमाम बड़े अस्पतालों को भेजा गया है।

कोरोना महामारी के शिकार विश्व के तमाम देश अब तक हो चुके हैं। समूचे विश्व में लगभग 32 लाख लोग व भारत में ही अब तक 2.20 लाख लोगों की मौत हो कोरोना से चुकी है। लगभग 3 लाख से अधिक केस प्रतिदिन भारत में आ रहे हैं।

केंद्र सरकार व राज्य सरकारों के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना का तांडव थम नहीं रहा है। आज जब भारत पर संकट आया है तो विश्व के लगभग 50 से अधिक देश मदद के लिए भारत के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। लगभग डेढ़ दर्जन देशों ने तो अपनी मदद भी भारत को भेज दी है।

अमेरिका व रूस जैसे बड़े देश तो लगातार मदद भेज रहे हैं। जिन देशों से मदद आई है उनमें यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, मारिशस, रूस, रूमानिया, अमेरिका चैंबर ऑॅफ कामर्स,  आयरलैंड, यूनाइटेड अरब अमीरात,  यूएस-एआईडी, थाईलैंड, जर्मनी, उज्बेकिस्तान, ताइवान व चीन शामिल हैं।

विदेशों से आ रही मदद में अब तक 2625 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर विभिन्न देशों ने भेजे हैं जिसमें से सर्वाधिक 1000 कन्सन्ट्रेटर चीन ने भेजे हैं। इन 2625 कन्सन्ट्रेटर को देश कोरोना प्रभावित राज्यों के अलावा लगभग 30 अस्पतालों को भेजे गए हैं। अब तक विदेश से कुल 771 ऑॅक्सीजन सिलेंडर आए हैं जिनमें से सर्वाधिक 500 सिलेंडर ताइवान ने भेजे हैं।

विदेशी मदद के रूप में अब तक 2647 वेंटिलेटर  व 210 पल्स ऑक्सीमीटर प्राप्त हुए हैं जिन्हें  39 अस्पतालों को आवंटित किया गया है। सर्वाधिक 2000 वेंटिलेटर 2000 यूएई ने भेजी हैं। रूस ने अब तक कोरोना के उपचार में प्रयोग होने वाली दवा फैविपिरेविर की 2 लाख डोज भेजी हैं जिन्हें देश के 8 अस्पतालों को भेजा गया है।

एसएनबी
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment