संक्रमण की और बढ़ी रफ्तार, एक दिन में 23,285 मामले
देश में कोरोना का संक्रमण अचानक फिर तेजी के साथ बढ़ने लगा है। एक दिन में कोविड-19 के 23,285 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1.13 करोड़ के पार हो गई। पिछले 78 दिनों में सामने आए ये सर्वाधिक नए मामले हैं।
![]() एक दिन में संक्रमण के 23,285 मामले |
इससे पहले 24 दिसम्बर को एक दिन में 24,712 नए मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि 117 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,58,306 हो गई। देश में अभी 1,97,237 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 1.74 फीसद है। आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 1,09,53,303 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर गिरकर 96.86 फीसद हो गई।
महाराष्ट्र में बढ़ रहा संकट : महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 7067 बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,07,307 हो गई है। राज्य में 57 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 52,667 हो गया है।
पंजाब में स्कूल बंद
पंजाब सरकार ने राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुक्रवार से चार और जिलों में रात का कर्फ्यू लगाने और सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही ऐसे जिलों की संख्या आठ- लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला और होशियारपुर- हो गई है जहां पर रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। राज्य के शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि स्कूली शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में ‘अध्ययन अवकाश’ की घोषणा कर दी है।
| Tweet![]() |