राष्ट्रपति कोविंद, PM मोदी ने देशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में भक्तगण शिव के जयकारों के साथ जलाभिषेक कर रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
|
राष्ट्रपति ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि ‘महाशिवरात्रि के पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। देवी पार्वती और भगवान शिव के विवाह के पावन स्मरण स्वरुप मनाया जाने वाला यह उत्सव सम्पूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी हो'।
महाशिवरात्रि के पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। देवी पार्वती और भगवान शिव के विवाह के पावन स्मरण स्वरुप मनाया जाने वाला यह उत्सव सम्पूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी हो।
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 11, 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं। हर-हर महादेव!’’
देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं। हर-हर महादेव!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 11, 2021
Greetings on the special occasion of Mahashivratri. Har Har Mahadev!
देश भर में बृहस्पतिवार महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा लगाते हुए शिवालयों या मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं।
| Tweet |