आजादी की 75वीं वषर्गांठ पर अमृत महोत्सव मनाया जाएगा: मोदी

Last Updated 10 Mar 2021 11:54:28 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भाजपा के सभी सांसदों व जनप्रतिनिधियों से आजादी की 75वीं वषर्गांठ के मौके पर देश भर में मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव में बढ-चढ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।


आज भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई

अमृत महोत्सव की शुरुआत 12 मार्च को गुजरात के साबरमती आश्रम से होगी।

संसद भवन परिसर में आज हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी दी। संसदीय दल की यह बैठक लगभग एक साल बाद हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने बताया कि आजादी की 75वीं वषर्गांठ का महोत्सव 75 सप्ताह तक देश भर के 75 स्थानों पर व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा।

जोशी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से सरकार की ओर से चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान में पात्र लोगों की मदद करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि वह टीकाकरण अभियान में सहायक की भूमिका निभाएं। जैसे लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाने में वाहन की व्यवस्था, टीका केंद्रों में व्यवस्था बनाने में उनकी मदद करने और अन्य माध्यमों से लोगों की मदद करना।’’

जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों और सभी जन प्रतिनिधियों से ‘‘अमृत महोत्सव’’ भगीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

भाजपा संसदीय दल ने कोविड-19 महामारी के दौरान देश व दुनिया को नेतृत्व देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया। जोशी ने यह प्रस्ताव पेश किया था।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी संसदीय दल को संबोधित किया और कहा कि महामारी के दौरान भाजपा ने लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और साथ ही अपने दायरे को भी व्यापक किया।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment