भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर 24 साल बाद महिला अधिकारियों की तैनाती

Last Updated 08 Mar 2021 10:45:16 PM IST

पिछले 24 साल में पहली बार भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर महिला अधिकारियों की तैनाती की गयी। पिछले साल दिसंबर में विमान वाहक पोत ‘विक्रमादित्य’ और टैंकर ‘शक्ति’ पर महिलाओं की तैनाती की गयी।


भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर महिला अधिकारी

अधिकारियों ने बताया कि ने बताया कि भारतीय नौसेना के दो युद्धपोतों पर दो-दो महिला अधिकारियों की तैनाती की गयी।      

नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि नौसेना ने अंतिम बार 1997 में आईएनएस ज्योति पर महिला अधिकारी की तैनाती की थी।      

अधिकारियों ने बताया कि भारत के इकलौते विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर महिला लॉजिस्टिक ऑफिसर और एक महिला वायु यातायात नियंत्रक की तैनाती की गयी।      

इसके अलावा बेड़े के टैंकर आईएनएस शक्ति पर एक महिला लॉजिस्टिक ऑफिसर और महिला डॉक्टर की तैनाती की गयी।      

उन्होंने बताया कि दिसंबर 2020 से चारों महिला अधिकारियों की तैनाती की गयी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय नौसेना ने एक वीडियो जारी किया।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment