अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का स्थापना दिवस आज, पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति ने दी बधाई

Last Updated 20 Feb 2021 10:43:14 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की जनता को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।


मोदी ने ट्वीट कर कहा , “अरुणाचल प्रदेश की जनता को उनके राज्य स्थापना दिवस के खास मौके पर बधाई। यहां के लोग अपनी संस्कृति, साहस और देश के विकास का लेकर अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। मैं अरुणाचल प्रदेश के प्रगति की नयी ऊंचाइयों को छूने की कामना करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा , “मिजोरम में मेरी बहनों और भाइयों को उनके राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। महान मिजो संस्कृति पर पूरे देश को गर्व है। मिजोरम के लोग प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के लिए अपनी दयालुता और प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। राज्य की निरंतर वृद्धि के लिए मेरी प्रार्थना है।”

 

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए इन राज्यों की समृद्धि की कामना की है। नायडू ने शनिवार को यहां जारी दो अलग-अलग संदेश जारी किये।

उन्होंने कहा, “उगते हुए सूर्य की भूमि अरुणाचल प्रदेश को स्थापना दिवस की बधाई हो। शानदार संस्कृति, समृद्ध विरासत, अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य और कलात्मक अभिरुचि अरुणाचल प्रदेश को विशेष बनाती है।” उपराष्ट्रपति ने कहा, “अरुणाचल प्रदेश की प्रगति और इसके लोगों की कलात्मक अभिरुचि को शुभकामनाएं।”

मिजोरम के लिए जारी संदेश में श्री नायडू ने कहा, “मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं। नीले पर्वतों की भूमि मिजोरम को अप्रतिम सौंदर्य , रंग बिरंगी उत्सवों, हरी भरी घाटियों और झरनों के लिए जाना जाता है।” उन्होंने कहा,  “राज्य के लोगों की समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम दोनों राज्यों की 1987 में आज के दिन स्थापना हुई थी।

 

 

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment