किसानों और पेट्रोल-डीजल के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ ‘सत्याग्रह’ से जुड़ने की लोगों से राहुल की अपील

Last Updated 15 Jan 2021 12:33:20 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोगों का आह्वान किया कि वे किसानों के आंदोलन और पेट्रोल-डीजल की बढी हुई कीमतों के मुद्दों को लेकर पार्टी की ओर से आहूत विरोध प्रदर्शनों एवं ‘सत्याग्रह’ में शामिल हों।


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस शुक्रवार को ‘किसान अधिकार दिवस’ मना रही है। इसके तहत पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे और राज्यपालों एवं उप राज्यपालों को ज्ञापन सौंपेंगे।      

मुख्य विपक्षी पार्टी ने आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में ‘स्पीकअप फॉर किसान अधिकार’ हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान भी चलाया है।       

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘देश के अन्नदाता अपने अधिकार के लिए अहंकारी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ सत्याग्रह कर रहे हैं। आज पूरा भारत किसानों पर अत्याचार व पेट्रोल-डीज़ल के बढते दामों के विरुद्ध आवाज़ बुलंद कर रहा है। आप भी जुड़िये और इस सत्याग्रह का हिस्सा बनिये।’’

 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment