उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड
Last Updated 29 Dec 2020 01:55:27 AM IST
उत्तर भारत के हिस्सों में 29 से 31 दिसम्बर तक रात के तापमान में 3-5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह बात सोमवार को भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कही।
उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड |
आईएमडी ने कहा कि शीतलहर की स्थिति में दो जनवरी से कमी आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में छिटपुट क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना है। 30-31 दिसम्बर के दौरान बिहार, झारखंड, गांगेय, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है।
आईएमडी ने कहा कि 28-30 दिसम्बर के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में हाड़ कंपाने वाली शीतलहर चल सकती है।
| Tweet |