Bypoll Result: हरियाणा के जींद में BJP की जीत, सुरजेवाला तीसरे नंबर पर

Last Updated 31 Jan 2019 10:37:22 AM IST

हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा ने जींद विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला को 12,000 से अधिक मतों से शिकस्त दी।




कृष्ण मिड्ढा

भाजपा ने यह सीट मुख्य विपक्षी दल इनेलो से छीनी है।      

जींद के उपायुक्त सह निर्वाचन अधिकारी अमित खत्री ने बताया कि मिड्ढा ने यह चुनाव 12,935 मतों के अंतर से जीता है।      

कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को उम्मीदवार बनाया था। वह तीसरे नंबर पर रहे।      

इनेलो विधायक हरिचंद मिड्ढा के निधन से यह सीट रिक्त हुई थी।

भाषा
जींद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment