Guru Purnima 2024: ये खूबसूरत मैसेजिस भेजकर अपने गुरुजनों को दें गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Last Updated 21 Jul 2024 08:56:54 AM IST

Guru Purnima 2024 : आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। इसके अलावा इस दिन को आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है।


Guru Purnima 2024

Happy Guru Purnima 2024 Wishes : हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कहा जाता है कि इस दिन वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था और इस कारण इस दिन को वेदव्यास जी की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन गुरु की पूजा की जाती है।  इस साल गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई 2024 को है। दान-पुण्य और ज्योतिष शास्त्र से जुड़े कई धार्मिक उपाय भी किए जाते हैं, ऐसा इसलिए किया जाता है जिससे आपके आने वाले जीवन में चमत्कारिक बदलाव आ सके हैं। इस साल गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपने गुरुजनों को भेजें  ये शुभकामना संदेश  

Happy Guru Purnima 2024 Wishes: गुरु पूर्णिमा 2024 शुभकामना संदेश

गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु गुरु देवो महेश्वर:
गुरु साक्षात परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम:

माता-पिता ने जन्म दिया पर
गुरु ने जीने की कला सिखाई
ज्ञान चरित्र और संस्कार की
हमने शिक्षा पाई
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

करता करे ना कर सके
गुरु करे सब होय
सात द्वीप नौ खंड में
गुरु के बड़ा ना कोय।
गुरु पूर्णिमा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

यदि शिष्य को गुरु पर
पूर्ण विश्वास हो तो
उसका बुरा स्वयं
गुरु भी नहीं कर सकते
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं


गुरु की महिमा है अगम,
गाकर तरता शिष्य
गुरु कल का अनुमान कर,
गढ़ता आज भविष्य।
गुरु पूर्णिमा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

गुरु आपके उपकार का कैसे चुकाऊं मैं मोल,
लाख कीमती धन भला गुरु है मेरा अनमोल।
गुरु पूर्णिमा 2024 की बधाई

दिया ज्ञान का भंडार हमको
किया भविष्य के लिए तैयार हमको
हैं कृतज्ञ उन गुरुओं के हम
जो किया ऋणी अपार हमको
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामना


गुरु को पारस जानिए,
करे लौह को स्वर्ण
शिष्य और गुरु जगत में,
केवल दो ही वर्ण।
गुरु पूर्णिमा 2024 की बधाई


मां-बाप की मूरत है गुरु
कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु
आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें अपने गुरु को प्रणाम।
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं...


करता करे ना कर सके
गुरु करे सब होय
सात द्वीप नौ खंड में
गुरु से बड़ा ना कोय
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं


गुरु आपके बिना, ज्ञान की रोशनी अधूरी है।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

आपका सिखाया हर सबक मेरे जीवन को दिशा देता है,
आपको मेरी ओर से गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई!


आप जैसे गुरु के साथ जीवन की राह आसान हो जाती है।
गुरु पूर्णिमा 2024 की बधाई

आपकी शिक्षा ने मुझे सही राह दिखाई है।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

गुरु वह दीपक है जो हमारे अज्ञान के अंधकार को दूर करता है।
गुरु पूर्णिमा 2024 की बधाई


ज्ञान समागम प्रेम सुख, दया भक्ति विश्वास
गुरु सेवा ते पाइए, सद् गुरु चरण निवास
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!


प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment