अमेरिका : लैंडर ‘ब्लू घोस्ट’ चंद्रमा की सतह पर उतरा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए ड्रिल, वैक्यूम और अन्य प्रयोग उपकरणों के साथ निजी कंपनी का ‘लैंडर’ रविवार को चंद्रमा की सतह पर उतरा।
![]() अमेरिका : लैंडर ‘ब्लू घोस्ट’ चंद्रमा की सतह पर उतरा |
फायरफ्लाई एयरोस्पेस का ‘ब्लू घोस्ट’ लैंडर चंद्रमा की कक्षा से उसकी सतह पर उतरा।
फायरफ्लाई के मुख्य इंजीनियर विल कूगन ने कहा, लैंडिंग में सफलता प्राप्त की। हम चांद पर हैं।
इस अंतरिक्ष यान को टेक्सास स्थित कंपनी फायरफ्लाई एयरोस्पेस ने विकसित किया है।
एक दशक पहले स्थापित स्टार्टअप फायरफ्लाई को एक सहज, सीधी लैंडिंग ने ऐसा पहला निजी संगठन बना दिया है, जिसने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा पर उतारा है।
अब तक केवल पांच देशों रूस, अमेरिका, चीन, भारत और जापान ने ही ऐसी सफलता मिलने का दावा किया है।
दो अन्य कंपनियों के ‘लैंडर’ के भी इस सप्ताह के अंत में चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है। लैंडिंग के आधे घंटे बाद, ‘ब्लू घोस्ट’ ने सतह से तस्वीरें भेजनी शुरू कर दीं।
| Tweet![]() |