UN: अमेरिका और पश्चिमी देश समाप्त होती अंतरराष्ट्रीय शक्ति संरचना का स्वार्थी रक्षक, बोले रूस के विदेश मंत्री

Last Updated 24 Sep 2023 10:52:18 AM IST

रूस के शीर्ष राजनयिक ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में शनिवार को अपने भाषण के दौरान अमेरिका और पश्चिमी देशों को समाप्त होती अंतरराष्ट्रीय शक्ति संरचना का स्वार्थी रक्षक बताया, लेकिन उन्होंने यूक्रेन में रूस द्वारा जारी युद्ध का जिक्र नहीं किया।


संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, ‘‘अमेरिका और उसके अधीनस्थ पश्चिमी देश मिलकर संघर्षों को भड़काना जारी रखे हुए हैं। इन संघर्षों से मानवता कृत्रिम रूप से शत्रुतापूर्ण गुटों में बंटती है और इससे समग्र लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में बाधा उत्पन्न होती हैं। वे उचित बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था के निर्माण को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘‘वे दुनिया को स्व-केंद्रित नियमों के अनुसार काम करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।’’

अमेरिका और पश्चिमी देश यूक्रेन की मदद के लिए कर रहे हैं अरबों डॉलर खर्च

लावरोव ने 1991 में सोवियत संघ के टूटने से जुड़ी कुछ पुरानी शिकायतों और यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका एवं पश्चिमी सहयोगियों द्वारा अरबों डॉलर खर्च किए जाने का जिक्र किया, लेकिन यूक्रेन में 19 महीने से जारी युद्ध के बारे में कुछ नहीं कहा।

लावरोव के भाषण के दौरान सभागार में यूक्रेन की सीट खाली थी।

कोरियाई प्रायद्वीप में मौजूदा माहौल के लिए भी अमेरिका को जिम्मेदार

लावरोव ने कोरियाई प्रायद्वीप में मौजूदा माहौल के लिए भी अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए पिछले हफ्ते अपनी ट्रेन से रूस गए थे। किम की इस यात्रा ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका समेत उसके सहयोगियों को चिंतित कर दिया है।

लावरोव ने बाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका यूक्रेन को बहाना बनाकर ‘‘हमारे साथ प्रभावी तरीके से शत्रुता कर’’ रहा है।

हाइब्रिड युद्ध

उन्होंने कहा, ‘‘आप इसे जो भी कहना चाहें, कह सकते हैं, लेकिन वे हमसे प्रत्यक्ष युद्ध कर रहे हैं। हम इसे हाइब्रिड युद्ध कहते हैं, लेकिन इससे हकीकत नहीं बदल जाती।’’

हाइब्रिड युद्ध सैन्य रणनीति का एक हिस्सा है। इस रणनीति में पारंपरिक के बजाय अपरंपरागत तरीकों के युद्ध लड़ा जाता है।

एपी
संयुक्त राष्ट्


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment