टोक्यो रेस्तरां में विस्फोट में दो घायल

Last Updated 30 Aug 2023 09:11:49 AM IST

स्थानीय पुलिस के अनुसार, जापान के टोक्यो के डाउनटाउन इलाके में एक रेस्तरां में गैस सिलेंडर फटने से दो लोग घायल हो गए।


टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने कहा, मंगलवार को शिबुया वार्ड के शिनसेन जिले में एक पांच मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित रेस्तरां में विस्फोट उस समय हुआ जब कर्मचारी रेस्तरां खोलने से पहले की तैयारी में लगे हुए थे। शिन्‍हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार आग तुरंत बुझ गई, लेकिन 30 साल के दो कर्मचारियों के चेहरे और गर्दन जल गए।

यह घटना टोक्यो की कीओ इनोकाशिरा लाइन पर शिनसेन स्टेशन से लगभग 150 मीटर दूरएक व्यस्त इलाके में हुई।

आईएएनएस
टोक्यो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment