अफगानिस्तान में हवाई फायरिंग, 4 मरे

Last Updated 05 Sep 2021 01:49:25 AM IST

अफगानिस्तान में तालिबान आतंकियों द्वारा हवा में गोली चलाने की कई घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।


अफगानिस्तान में हवाई फायरिंग, 4 मरे

एक चिकित्सा सूत्र ने शनिवार को स्पूतनिक को यह जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने शुक्रवार को बताया कि गोलीबारी कई प्रांतों में हुई।

गोलीबारी के बाद काबुल के निवासियों को लगा कि दोबारा लड़ाई शुरू हो गयी, लेकिन तालिबान ने दावा किया कि वे पंजशीर प्रांत पर कब्जा करने का जश्न मनाने के लिए गोलीबारी कर रहे थे, हालांकि प्रतिरोधी बलों ने इसे नकार दिया है।

गोलीबारी बंद करने का आह्वान

तालिबान नेताओं ने अफगानियों के बीच बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर अपने सदस्यों से गोलीबारी बंद करने का आह्वान किया।

चिकित्सा सूत्र ने बताया, शुक्रवार देर रात हवा में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए।

पंजशीर में 700 तालिबान को मार गिराने का दावा

अफगानिस्तान के उत्तर पूर्व प्रांत पंजशीर में शनिवार को करीब 700 तालिबान मारे गए और 600 कैद कर लिए गए हैं। प्रतिरोध बलों का नेतृत्व कर रहे अहमद मसूद ने एक ऑडियो संदेश में यह दावा किया है।

हिजाबधारी महिलाओं को ही शिक्षा-रोजगार

अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान ने कहा है कि देश में केवल हिजाब पहनने वाली महिलाओं को ही शिक्षा और रोजगार का अधिकार मिलेगा तथा अमेरिका को देश की संस्कृति बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने शुक्रवार देर रात ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा, महिलाओं के अधिकारों के बारे में कोई समस्या नहीं होगी। वे हिजाब के साथ काम कर सकती हैं।

वार्ता/एजेंसी
काबुल/वाशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment