Vishwakarma puja samagri list: इस पूजा सामग्री के बिना अधूरी है आपकी विश्वकर्मा पूजा
विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2023 को है। हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा का पर्व मनाया जाता है। भगवान विश्वकर्मा का जन्म इस दिन हुआ था इसलिए इस दिन को विश्वकर्मा जयंती भी कहा जाता है।
![]() Vishwakarma puja |
Vishwakarma puja samagri list - विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja) 17 सितंबर 2023 को है। हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा का पर्व मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा का जन्म इस दिन हुआ था इसलिए इस दिन को विश्वकर्मा जयंती भी कहा जाता है। विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा- अर्चना की जाती है। विशेष तौर पर इस दिन मशीनों, औज़ारों, कारखानों और दुकानों आदि की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को संसार का पहला वास्तुकार माना जाता है। कहा जाता है कि इन्होंने ब्रह्मा जी के साथ मिलकर इस संसार की रचना की थी। भारतीय परंपराओं में उनकी पूजा - अर्चना और यज्ञ संपूर्ण विधि-विधान से किया जाता है। माना जाता है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से शिल्प कला तथा वास्तु कला का विकास होता है। जो लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं उनका घर धन धान्य से भर जाता है। भगवान विश्वकर्मा की विधिवत् पूजन के लिए निश्चित सामग्री की भी आवश्कता पड़ती है। तो चलिए आपको बताते हैं पूजा विश्वकर्मा की पूजा के लिए ज़रूरी सामग्री लिस्ट।
Vishwakarma puja samagri list - vishwakarma puja pujan samagri
विश्वकर्मा की पूजा के लिए ज़रूरी सामग्री लिस्ट
रोली
पीला अष्टगंध चंदन
लाल सिंदूर
पीला सिंदूर
हल्दी
बड़ी सुपारी
हल्दी (साबुत)
लौंग
जनेऊ
इलायची
इत्र
सूखा गोला
जटादार पानी वाला नारियल
धूपबत्ती
अक्षत
रुई की बत्ती
कपूर
देसी घी
कलावा
लाल चुनरी
लाल वस्त्र
बताशा या मिश्री
पीला कपड़ा
लकड़ी की चौकी
दोना
मिट्टी का कलश
मिट्टी की दियाली
हवन कुण्ड
माचिस
आम की लकड़ी
नवग्रह समिधा
हवन सामग्री लिस्ट
हवन कुंड
तिल
गुड़
जौ
कमलगट्टा
शहद
पंचमेवा
ऋतु फल
दही
फूल
दूब घास
तुलसी की पत्ते
फूलों की माला
दूध
प्रसाद के लिए मिठाई
विश्वकर्मा पूजा मंत्र - vishwakarma puja mantra - vishwakarma puja mantra hindi
ॐ आधार शक्तपे नम: और ॐ कूमयि नम:, ॐ अनन्तम नम:, ॐ पृथिव्यै नम
| Tweet![]() |