सावन की नाग पंचमी आज, इस विधि से पूजा करने से मिलेगा पूर्ण लाभ
सावन के महीने में मंगलवार को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है।
![]() Naag Panchami |
सावन के महीने में आज यानी दो अगस्त को नाग पंचमी मनाई जा रही है। नाग पंचमी के मौके पर भगवान शिव के आभूषण यानी नागों का पूजन किया जाता है। नाग पंचमी के दिन महादेव और नागों की पूजा करने से व्यक्ति के जीवनके दोष, दुख और पापों का नाश होता है। इस वर्ष नाग पंचमी के मौके पर कई खास योग बन रहे है।
माना जाता है कि नाग पंचमी के मौके पर अगर विधि विधान से पूजन किया जाए तो आध्यात्मिक शक्ति, सिद्धियां और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु केतु की स्थिति खराब है तो उन्हें भी नाग पंचमी पर खास पूजा करनी चाहिए।
यहां जानें शुभ मुहूर्त
नागपंचमी हमेशा श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। दो अगस्त को पंचमी तिथि सुबह 5 बजकर 14 मिनट से शुरू होकर तीन अगस्त सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 14 मिनट से लेकर 8 बजकर 24 मिनट तक, कुल दो घंटे 42 मिनट रहेगा।
बन रहे कई शुभ योग
इस वर्ष की नाग पंचमी बेहद अहम है क्योंकि नाग पंचमी के मौके पर कई शुभ योग भी बन रहे है। नाग पंचमी पर चार शुभ योग बनेंगे। संजीवनी योग, शिव योग, रवि योग और सिद्ध योग नाग पंचमी के मौके पर बन रहा है। इन योगों के बनने से नाग पंचमी का महत्व इस वर्ष कहीं गुणा अधिक बढ़ गया है।
माना जाता है कि नाग पंचमी के मौके पर नागों की पूजा करने से जीवन के कष्टों से राहत मिलती है। नाग पंचमी सावन के तीसरे सोमवार को पड़ रही है। इस दिन मंगलागौरी पूजन करने का विशेष महत्व बताया गया है। मंगलागौरी की पूजा करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है।
| Tweet![]() |