Aaj Ka Rashifal, Thursday, April 17, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 17 अप्रैल, 2025 का राशिफल

Last Updated 17 Apr 2025 11:49:02 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Thursday, April 17, 2025: आज 17 अप्रैल 2025, बृहस्पतिवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 17 अप्रैल, 2025 का राशिफल

मेष : रोजगार में सामान्य स्थिति रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे।         
बृषभ : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। पुराने संबंधों से लाभ संभव। दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छर योजनाओें पर केंद्रित हों। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव।        
मिथुन : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।         
कर्क : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। निकट संबंधों के बीच मधुर वाणी बोलें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।           
सिंह : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।            
कन्या : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। नौकरी में सहकर्मियो का सहयोग मिलेगा।    
तुला : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। घरेलू वातावरण  उत्साहित रहेगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास करेंगे।      
वृश्चिक : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां की पूर्ति हेतु चिंता होगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
धनु : सगे-संबंधियों के बीच  व्यवहार कुशल बने। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनायें।           
मकर : कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के साथ निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।           
कुंभ : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा।   
मीन : निकट संबंधों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। नकारात्मकता को छोड़ अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, सफलता जरूर मिलेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment