Aaj Ka Rashifal, Tuesday, March 18, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 18 मार्च, 2025 का राशिफल

Last Updated 18 Mar 2025 08:12:05 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Tuesday, March 18, 2025: जानिए मंगलवार, 18 मार्च, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।


मंगलवार, 18 मार्च, 2025 का राशिफल

मेष : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा।  

बृषभ : किसी पुराने संबंधी से विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। क्षमता से अधिक जिम्मेदारिया मन को बोझिल करेंगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।      

मिथुन : रोजगार में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।   

कर्क : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।  घर में खुशहाली रहेगी।     

सिंह : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। 

कन्या : पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधियों के बीच कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन गलत निर्णय ले सकता है।   

तुला : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में दूसरों के प्रति नकारात्मक को न पालें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं।    

वृश्चिक : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। 

धनु : भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। उच्छृंखलता व व्याग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।

मकर : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।    

कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। उच्च महत्वकांक्षाएं रोजगार क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक मिल सकता है।  

मीन : नये संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment