Aaj Ka Rashifal, Monday, March 17, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 17 मार्च, 2025 का राशिफल

Last Updated 17 Mar 2025 06:42:42 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Monday, March 17, 2025: जानिए सोमवार, 17 मार्च, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।


जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 17 मार्च, 2025 का राशिफल

मेष : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। सन्तत्ति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे।  

बृषभ :  शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार हैं।  

मिथुन : कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी।

कर्क : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।  तामसी व गैर सांस्कारिक कायरे में आकषिर्त मन पर अंकुश लगाएं।

सिंह : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।  किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।

कन्या : नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।

वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धी के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायरे में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।  

धनु : सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनाएं। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता आप में नये उत्साह का संचार करेगी।    

मकर : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं उत्साह करेंगी। कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।   

कुंभ : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह अभाव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।

मीन : ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिन्ताओं से बोझिल होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment