Weekly Horoscope 20 to 26 October 2024: यहां पढ़ें 20 से 26 अक्तूबर, 2024 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 20 Oct 2024 09:02:14 AM IST

साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी और साथ ही इस सप्ताह में आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।


मेष-परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं आपके मकसद को सफल करेंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देय से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  चापलूस लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है।

वृषभ-अवरोधित कार्य हल होंगे। नये दायित्वों की वृद्धि से मन चिंतित होगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।

मिथुन-इस सप्ताह आपका मन कुछ धार्मिक व सामाजिक कार्यों में केंद्रित होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। किसी प्रणय संबंध को लेकर व्याकुलता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता होगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

कर्क- आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। कुछ पुरानी मार्मिक बातें मन को दुखित कर सकती हैं। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुालता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए लाभदायक होगा।

सिंह-इस सप्ताह थोड़ा नकारात्मक विचारों से परेशान होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।  कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजनीतिज्ञ थोड़ा भविष्य को लेकर दुविधाग्रस्त होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता होगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।

कन्या-इस सप्ताह घरेलू वातावरण से भावनात्मक असंतुष्टि संभव। कुछ आर्थिक चिंताएं बढ़ती नजर आ रही हैं। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित होगी। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास सार्थक होगा।

तुला-इस सप्ताह किसी हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति न होने से चिंता होगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं एनिवार को शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।

वृश्चिक-भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।

धनु-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। दूसरों की प्रगति से अपने अंदर हीनता न आने दें। पुरानी समस्याएं हल होंगी। रविवार एवं सोमवार को निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।

मकर- मन कुछ नये कार्यों पर केंद्रित होगा। सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। रोजगार में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार व शनिवार को मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद व उत्साह की अनुभूति  होगी। लंबी दूरी की यात्रा संभव।

कुंभ- कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। घर में कोई मांगलिक आयोजन संभव। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुालता से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ायेंगे।

मीन- महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। कर्जदारों से कुछ कहासुनी संभव। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। संतान संबंधी दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति को लेकर परेशान होंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताएं रहेंगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment