Aaj Ka Rashifal 19 October, 2024 : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए शनिवार, 19 अक्टूबर, 2024 का राशिफल

Last Updated 19 Oct 2024 11:05:46 AM IST

जानिए आज का शनिवार, 19 अक्टूबर, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 19 October, 2024 In Hindi)। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


दैनिक राशिफल

मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। रोजगार में संघर्ष आने वाली विजय का आगाज कर रहा है। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मन में कुछ नकारात्मक विचार परेशान करेंगे।

बृषभ : कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। सगे-संबंधियों के बीच कटुता न आने दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : आपकी सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।

कर्क : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न आने दें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी का वातावरण अरुचिकर होगा।

सिंह : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां उनकी व्यस्तता बढ़ाएंगी। वर्तमान स्थिति के चलते नकरात्मक विचार उत्पन्न होंगे।

कन्या : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें।

तुला : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।

वृश्चिक : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा।

धनु : दूसरों की बात इधर से उधर करना आपका शोभा नहीं देता। अत: इसे सुधारें। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।

मकर : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होग। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।

कुंभ : गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।

मीन : बिना वजह किसी की आलोचना न करें। रोजगार में नये अवसर उत्साहित करेंगे। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। अपना तनाव दूसरों के समक्ष जाहिर न करें। 

समय डिजिटल डेस्क


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment