Aaj Ka Rashifal 15 October, 2024 : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए मंगलवार, 15 अक्टूबर, 2024 का राशिफल

Last Updated 15 Oct 2024 11:42:20 AM IST

जानिए आज का मंगलवार, 15 अक्टूबर, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 15 October, 2024 In Hindi)। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


दैनिक राशिफल

मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों  के बीच भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नई सफलताएं मिलेंगी।

बृषभ : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।

मिथुन : दूसरों की बात इधर से उधर न करें, अन्यथा छवि कुप्रभावित हो सकती है। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। सगे-संबंधियों के मध्य कटुता जैसी स्थिति न बनने दें।

कर्क : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।

सिंह : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत इसे सुधारें। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां बढ़ेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। घर में खुशहाली रहेगी।

कन्या : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।

तुला : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। आर्थिक प्रगति के नई युक्तियों पर केंद्रित होंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।

वृश्चिक : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशां में परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।

धनु : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तता स्थान परिवर्तन भी संभव है। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। क्षमताओं पर भरोसा रखें, क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।

मकर : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।

कुंभ : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में कोई निर्णय न लें। आपकी सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें।

मीन : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment