Aaj Ka Rashifal, Wednesday, August 7, 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका बुधवार, 7 अगस्त, 2024 का राशिफल

Last Updated 07 Aug 2024 07:08:46 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आज आपका बुधवार, 7 अगस्त, 2024 का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।      

बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा।

मिथुन : सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयास करें। आवेश में कोई निर्णय न लें। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। घरेलू संबंधों में कटुता न आने दें।

कर्क : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।         

सिंह : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये निर्णय से हानि की आशंका है। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।          

कन्या : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है।          

तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधाग्रस्त होंगे।                 

वृश्चिक : घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें।    

धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें, अन्यथा छवि कुप्रभावित हो सकती है। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।    

मकर : अपने समय का पूर्ण उपयोग करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। खराब संगतो से दूरी बनावें।      

कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता बढ़ेगी।          

मीन : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment