Aaj Ka Rashifal 2 August : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, पढ़िए 2 अगस्त का राशिफल

Last Updated 02 Aug 2024 08:58:49 AM IST

Aaj Ka Rashifal 2 August : जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 2 August In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 2 August

मेषः  छात्र वर्ग को आज अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। आज आपको अपने कार्यों से प्रसन्नता हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।  

बृषभः  धन व्यय की अधिकता आज रहेगी। सामाजिक कार्यों में आप हिस्सा ले सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुनः कोई व्यापारिक लाभ आपको मिल सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। आज क्रोध तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कर्कः  तनाव तथा सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आर्थिक स्थिति में आज आपको सुधार मिल सकता है। कहीं फंसा हुआ पैसा आज मिलने का योग है।  

सिंहः आज का दिन अच्छा बना रहेगा। व्यर्थ की सोच तथा वाद विवाद से दूर रहें ।  क्रोध पर नियंत्रण रखें। विरोधियों पर हावी रहेंगे।

कन्याः  सेहत से जुड़ी कोई समस्या है तो उसका ध्यान रखे। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई अधूरा कार्य आज पूर्ण हो सकता है। छात्र वर्ग को सफलता मिल सकती है।
 
तुलाः  जीवनसाथी को जॉब में लाभ मिलने की संभावना रहेगी। संतान के साथ समय व्यतीत होगा। छात्र वर्ग की कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

वृश्चिकः  जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आज आपको अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। आलस्य से बचें।

धनुः आज का दिन कार्यों में सफलता देगा। संतान संबंधी मामलों में आज आपको लाभ मिल सकता है। धन का लाभ भी हो सकता है।  

मकरः आज का दिन  आपको कुछ लाभ दे सकता है।  व्यर्थ के खर्च तथा वाद विवाद से दूर रहने की सलाह रहेगी। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे।

कुंभः लाभ मिलने के योग रहेंगे। धन का लाभ मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। अपने खर्चों पर अंकुश रखें।

मीनः पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत करेंगे। छात्र वर्ग के लिए आज का दिन थोड़ा दिक्क्त देने वाला रह सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर बने रहें।
 
 

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment