Aaj Ka Rashifal 29 July : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, पढ़िए 29 जुलाई का राशिफल

Last Updated 29 Jul 2024 08:50:29 AM IST

Aaj Ka Rashifal 29 July : जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 29 July In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 29 July

मेषः  मेष राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी दिक्कतें आज परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक बना रह सकता है।

बृषभः  वृषभ राशि के जातकों को व्यापार से संबंधित मामलों में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। नौकरी वर्ग के लिए दिन समान्य बना रह सकता है।

मिथुनः मिथुन राशि के जातक अपने पराक्रम के बल पर कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आप अपनी सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं।

कर्कः   कर्क राशि के जातकों के संतान के साथ मतभेद हो सकते हैं। कामकाज को लेकर आपकी दौड़ भाग अधिक बनी रहेगी।  

सिंहः सिंह राशि के जातकों को आज कामकाज को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। धन संबंधी मामलों में आपको लाभ मिलने की संभावना रहेगी।

कन्याः कन्या राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक बना रह सकता है। कामकाज को लेकर दौड़ भाग बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सामान बना रहेगा।
 
तुलाः  तुला राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में कुछ चिंता परेशान कर सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद विवाद से बचें।

वृश्चिकः  वृश्चिक राशि के जातकों का मन किसी बात को लेकर भ्रमित बना रह सकता है। कामकाज को लेकर दिन सामान्य बना रहेगा किन्तु काम अधिक बना रह सकता है।

धनुः धनु राशि के जातकों के लिए भाग दौड़ वाला दिन बना रह सकता है। धन का खर्च भी आज अधिक हो सकता है। कार्यक्षेत्र से संबंधित कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं।

मकरः मकर राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में कुछ समस्या मिल सकती है। संतान के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है।

कुंभः कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग कम प्राप्त होगा, किन्तु अधिकारी वर्ग का सहयोग आपको मिलेगा।
 
मीनः  मीन राशि के जातकों को कामकाज को लेकर किसी प्रकार की चिंता परेशान कर सकती है। नौकरी वर्ग के जातकों के लिए दिन शुभ फल देने वाला रहेगा।
 

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment