Weekly Horoscope 5 May to 11 May 2024 : यहां पढ़ें 5 मई से 11 मई तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 05 May 2024 08:02:54 AM IST

Weekly Horoscope 5 May to 11 May 2024 : साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति, इस सप्ताह कैसी रहेगी। यह सप्ताह कुंभ, मकर और मीन राशि वालों के लिए रहेगा विशेष।


साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह कुछ भविष्य संबंधी चिंताओं को लेकर परेशान होंगे। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा रहेगा। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से चिंतित होंगे। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।     

वृषभ-कुछ नये व्यायसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। राजनीतिज्ञों को उनके विरोधियों की प्रबलता से कुछ कठिनाइयां संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कायार्ें में रुचि बढ़ेगी। अपने सरल स्वभाव व मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।  

मिथुन-आर्थिक सुदृढ़ता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंतित होंगे। घर में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-में लापरवाही न बरतें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। नौकरी में लोकप्रियता बढ़ेगी। अत्याधिक घरेलू जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा विषम कार्य करने में सक्षम होंगे।  

कर्क- कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे छवि धूमिल हो। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। मिल रहे अवसरों का भरपूर लाभ उठायें। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। कार्यक्षेत्र में बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से यह सप्ताह सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। किसी लंम्बी दूरी की यात्रा संभव। सामाजिक व मांगलिक कार्यों में आपकी भागेदारी बढ़ेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह-अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से चिंतित होंगे। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के लिए भावनात्मक अभिव्यक्ति पर जोर दें। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। शनिवार को आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित कोई समस्या हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने में तत्पर होंगे।   

कन्या-इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। रविवार एवं मंगलवार को घरेलू माहौल सुखद होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की  प्रबलता संभव। दायित्वों की पूर्ति में समुचित साधनाभाववश मन चिंतित होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।  

तुला-अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। व्यावसायिक संबंधों से लाभ संभव। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मन  प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता का सहयोग मिलेगा। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।

वृश्चिक-बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें। बौद्धिक क्षमता  द्वारा आय व्यय में संतुलन बनाएंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। अपने मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता की दृष्टि से समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा।

धनु-रोजगार क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में कुछ कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा।  

मकर-मिलनसार स्वभाव संबंधों में निकटता लाएगा। कुछ छोटी-मोटी परेशानियां छोड़ दें तो घर में उत्साह का माहौल रहेगा। यर्थाथता से परे कल्पनाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा। रविवार को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव।

कुंभ-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। किसी मांगलिक अयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। शासन-सत्ता के लोगों कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार का कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से खुश होंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन-सगे-संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद भी अपयश की आशंका है। किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियां रहेंगी। रविवार एवं बृहस्पतिवार को खानपान में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment