जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 13 दिसम्बर, 2023 का राशिफल

Last Updated 13 Dec 2023 11:22:09 AM IST

कैसा रहेगा आज आपके लिए 13 दिसम्बर, 2023 का राशिफल, किन राशिवालों के लिए रहेगा आज का दिन अच्छा, जानिए।


दैनिक राशिफल

मेष: अत्यधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्तियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।

बृषभ: कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी की वजह से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे।  

मिथुन: आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। नए कार्यों में व्यस्तता  बढ़ सकती  है। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो  सकते हैं। धैर्य बनाए रखें।  

कर्क:  निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।  

सिंह: ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  

कन्या: उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। आलस्य का त्याग करें।

तुला: सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक : संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से बिमुख न हों। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कायों में संलग्नता से लाभ  हो सकता है।

धनु : राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है।

मकर निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा कर सकती हैं। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। समय का सदुपयोग करें, मूल्यवान समय को व्यर्थ में न गंवाएं।

कुंभ: पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतित हो सकता है। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नचित्त हो सकता है। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।

मीन: महत्वपूर्ण दायित्वें पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ सकती है।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment