जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 12 दिसम्बर, 2023 का राशिफल, इन राशि वालों को रहना होगा सचेत
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 12 दिसम्बर, 2023 का राशिफल। कौन सी राशि वालों को रहना होगा सचेत आईए जानिए।
दैनिक राशिफल |
मेष : मन से नकारात्मक भावनाओं का त्याग कर सकारात्मकता पर ध्यान दें। आय-व्यय में संतुलन बनायें। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यस्तता रहेगी।
बृषभ : निकट संबंधों में मृदुभाषी बनें। भौतिक सुख-साधन की लालसा बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति का योग है।
मिथुन : किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव। विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से महत्वपूर्ण कायोंर्ं में विलम्ब संभव। स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। लेन-देन में सावधानी बरतें।
कर्क : कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिलेंगे। विरोधियों की सक्रियता के बावजूद धैर्य का परिचय देंगे। आंतरिक क्षमता को पहचानते हुए स्वयं को उसी दिशा की ओर केंद्रित करें।
सिंह : घर में कुछ तनावप्रद वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवान्छित सफलता न मिलने से परेशान रहेंगे। रोजगार में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।
कन्या : जीवन में अचानक हो रहे उथल-पुथल से न डरें बल्कि धैर्य से काम लें। दाम्पत्य जीवन मे कुछ कटुता संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति में विलम्ब से चिंतित होंगे। विषम स्थितियों में महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति संभव।
तुला : किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। कुछ अच्छे आसार उत्साह में वृद्धि करेंगे। कुछ घरेलू कठिनाइयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।
वृश्चिक : संतान के भविष्य संबंधी कुछ चिंतायें मन को उद्वेलित करेंगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट के कारण उत्साहित रहेंगे। मनोबल एवं अभिव्यक्ति के अभाववश प्रतिभाओं को उजागर करने में अक्षम होंगे।
धनु : आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी। कोई अवरोधिक कार्य हल होगा। अच्छे समय की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा। अपने इष्ट देव की आराधना करके ही नया कार्य शुरु करें, सफलता मिलेगी।
मकर : काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।
कुंभ : घर-परिवार की कुछ आर्थिक चिंताएं रहेंगी। घर में कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने का समय है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। परिजनों की चिंताएं रहेंगी।
मीन : नई-नई सफलतायें आपको आकषिर्त करेंगी। अत: परिश्रम से न डरें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रो कें कुछ नई उमंग की अनुभूति करेंगे।
| Tweet |