Dhanteras 2023 Upay : धनतेरस पर करें ये खास उपाय, मिलेगा संकटों से निजात और हो जाएंगे मालामाल

Last Updated 06 Nov 2023 10:04:53 AM IST

धनतेरस पर धन कमाने के उपाय हर कोई आजमाता है। इन उपायों को अपनाएंगे तो होगी धन वर्षा।


Dhanteras 2023 Upay

Dhanteras 2023 Upay : कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान धन्वन्तरि का जन्म हुआ था इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। धनतेरस पर लोग जमकर खरीददारी करते हैं। इस दिन वस्तुएं, बर्तन और धातुओं की खरीददारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस पर देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा का भी बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर पूरे विधि - विधान से कुबेर की पूजा करने से धन वर्षा होती है और कभी भी जीवन में धन और संपत्ति की कमी नहीं होती। तो चलिए आपको ऐसे ही कुछ साधारण से उपायों के बारें में बतातें है जिन्हें धनतेरस के दिन जरूर करना चाहिए।

Dhanteras 2023 Upay - धनतेरस के सरल उपाय

  • धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदकर मां लक्ष्मी और भगवान धन्वन्तरि के चरणों में चढ़ाएं। ऐसा करने से धन्वन्तरि भगवान खुश होते हैं और धन धान्य की प्राप्ति होती है।
  • इसके अलावा धनतेरस के दिन सफेद बताशा खरीदकर माता रानी को भोग लगाएं। सफेद रंग मां लक्ष्मी को अति प्रिय है जिससे वो खुश होती हैं और चार गुना कृपा देती हैं।
  • धनतेरस के दिन यम को याद करना चाहिए और शाम को बिना भूले यम के नाम का दीपक जलायें।
  • भगवान कुबेर को खुश करने के लिए "ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि में देहि दापय स्वाहा" के मंत्र का 11 बार जाप करें।
  • अगर आप दुकान चलाते हैं या आप व्यापारी हैं तो इस दिन कुबेर यंत्र स्थापित करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे व्यापार के क्षेत्र में तरक्की होती है।  
  • धनतेरस वाले दिन घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। इसमें रुई की जगह लाल रंग के धागे का उपयोग करें और दिये में केसर भी डाल दें। इस उपाय से भी धन का आगमन होने लगता है।
  • अगर आपके कई काम रुके हुए हैं तो धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी को कौड़ियां अर्पण करनी चाहिए। ऐसा करने से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होते हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी और कुबेर को कमल का फूल जरूर अर्पण करना चाहियें।  

_SHOW_MID_AD__

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment