Dhaniya Ke Upay : धनिया का ये उपाय चमका देगा आपकी किस्मत, मिलेगा हर समस्या से छुटकारा

Last Updated 02 Nov 2023 09:08:23 AM IST

Dhaniya Ke Totke : धनिया से करें धन वृद्धि के उपाय, धनिया ना सिर्फ आपके खाने का जायका बढ़ाता है बल्कि इसके उपाय आपकी किस्मत को भी चमका देगा


Dhaniya Ke Upay

Dhaniya Ke Totke : धनिये का प्रयोग एक मसाले के तौर पर भोजन के जायके को बढ़ाने के लिए किया जाता है। धनिया वैसे तो कई प्रकार का होता है, जैसे हरा धनिया, पिसा हुआ धनिया, सूखा और साबुत धनिया। जहां हरा धनिया किसी सब्जी में ऊपर से डाला जाता है, तो वहीं पिसे हुए धनिये का प्रयोग सब्जी बनाने से पहले किया जाता है। जबकि सूखे और साबुत धनिये के सेवन से आपको स्वास्थ्य से जुड़े कई सारे लाभ प्राप्त होते हैं। साबुत धनिया जोकि गोल-गोल दानों जैसा दिखाई पड़ता है, जिसमें पौटेशियम, कैल्शियम, विटामिन सी इत्यादि पाया जाता है, क्या आप जानते हैं कि साबुत धनिये का इस्तेमाल करके आप कई सारे ज्योतिषीय लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको साबुत धनिये (Dhaniya Ke Totke) से जुड़े ज्योतिष उपाय बताने वाले हैं, जिनको करके आप अवश्य ही अपने जीवन की कई सारी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही अपनी आर्थिक दिक्कतों को भी झट से हल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं साबुत धनिये से जुड़े ज्योतिषि उपायों और टोटकों के बारे में

Dhaniya Ke Totke
आर्थिक लाभ पाने के लिए - अगर आप चाहते हैं कि आपकी आर्थिक परिस्थितियों में बदलाव आए। तो उसके लिए जिस दिन गुरू पुष्य योग पड़ रहा हो, उस दिन सवेरे हरे रंग के कपड़े की थैली में 7 मूंग, 1 पंचमुखी रूद्राक्ष, 1 सिक्का, 2 सुपारी, 2 हल्दी की गांठ, 10 ग्राम साबुत धनिया और 1 मोदक रखें। उसके बाद इस थैली को अपनी तिजोरी में रख दें और फिर गणपति जी की  आराधना करें। इससे आपको जल्द सुधार दिखेगा। आप चाहे तो इस उपाय के समय संकटनाशन गणेश स्त्रोत का 11 बार पाठ भी कर सकते हैं।

नजरदोष दूर करने के लिए - अगर आपको लगता है कि आपको नजर लग गई है, या कोई आपके ऊपर बुरी नजर डाल रहा है। तो मंगलवार के दिन साबुत धनिया को खुद के ऊपर से 7 बार घुमाएं, फिर उसे किसी चौराहे पर जाकर फेंक दें। आपको नजर दोष से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।

कर्ज से बचने के लिए -
आपके ऊपर यदि काफी कर्ज हो गया है, या आपके सिर से ऋण का भार नहीं उतर रहा है। तो रात को सोते समय अपने पास साबुत धनिया रखकर सोएं। फिर सुबह उठकर धनिया को बहते जल में डाल दें। इससे आपको जल्द कर्ज के बोझ से छुटकारा मिल जाएगा।

धन प्राप्ति के लिए - धनतेरस और दिवाली वाले दिन साबुत धनिया को माता लक्ष्मी की पूजा में शामिल करें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके ऊपर धन की वर्षा करती हैं।

भाग्य में वृद्धि के लिए - अगर आप चाहते हैं कि आपको जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिले, तो उसके लिए दिवाली के अगले दिन साबुत धनिया को गमले में डाल दें। उसके बाद उसकी देख-रेख करें। अगर साबुत धनिया का पौधा हरा भरा निकले, तो समझिए कि माता लक्ष्मी की कृपा से जल्द आपका भाग्योदय होने वाला है।
 

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment