Aaj Ka Rashifal 1 Nov : आज कुंभ राशि वालों के आज का दिन चिन्तित करने वाला होगा, भविष्य को लेकर होंगे चिन्तित
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 1 November In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानी करने वाला होगा। भविष्य को लेकर होगा मन चिन्तित।
![]() आज का राशिफल |
मेष : सगे-संबंधियों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। प्रयासरत क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। समय का पूर्ण उपयोग करें। परिवार एवं दाम्पत्य सुख का भरपूर योग है।
बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
मिथुन : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।
कर्क : अपने कल्पनाशील व महवाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।
सिंह : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।
कन्या : आपका जरूरत से ज्यादा बोलता या बिना मांगे किसी को राय देना हानिकारक हो सकता है। कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशांति का माहौल रहेगा। पारिवारिक संबंधों में असंतोष की आशंका है।
तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने का योग है। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें।
वृश्चिक : अच्छी अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा।
धनु : कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षार्थी शिक्षा में ध्यान दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें।
मकर : घरेलू कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। किसी को भी अन्डर ईस्टमेट न समझें। मन में नीरसता रहेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ : भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति लावरवाही न करें। परिजनों की चिंताएं मन को परेशान करेंगी। जीवन साथी के साथ मधुर संवाद पर जोर दें।
मीन : पारिवारिक जिम्मेदारियों आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। परिवार में किसी श्रेष्ठजन के स्वास्थ के प्रति ध्यान दें। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे।
Tweet![]() |