सोमवार, 10 अगस्त, 2020 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 10 अगस्त, 2020 का राशिफल।
![]() सोमवार, 10 अगस्त, 2020 का राशिफल |
मेष: परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यावसायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है।
बृषभ: परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में थोड़ा ध्यान दें। अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। व्यावसायिक के क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार हैं।
मिथुन : सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन परेशान रहेगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी।
कर्क : घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा की दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिन्तित होगा। आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा।
सिंह : कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को सवारें।
कन्या: महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे।
तुला: आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। परिवार में किसी की अस्वस्थता के कारण मन चिन्तित हो सकता है।
वृश्चिक: हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं। आलस्य का त्याग करें। अत: इसे व्यर्थ न गवाएं। महत्पूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें।
धनु: दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करने की कोशिश करें।
मकर: किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। कोई महत्पूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार बनेंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।
कुंभ: बकाया धन प्राप्ति के योग हैं। महत्पूर्ण कार्यों में साधनाभाव परेशान करेगा। बिगड़े हुए सम्बन्धों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।
मीन: अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Tweet![]() |