Nick Jonas : निक जोनस जीजू टाइटल से खुश, कहा यह है एक सम्मान
Nick Jonas : निक जोनस बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद से ही हमेशा र्चचे में रहते हैं। उनको हमेशा प्रियंका के साथ कभी होली खेलते, कभी दीवाली की पूजा करते हुए तस्वीरो में देखा जाता है।
![]() Nick Jonas |
वो बार-बार भारतीय कल्चर के लिए अपना प्यार दिखाते हैं और भारतीय फैंस का दिल जीत लेते हैं। वही भारत के लोग भी उनसे उतना ही प्यार करते हैं और प्यार से निक को जीजू बुलाते हैं। 5 साल में पहली बार एक अमेरिकी शो में जीजू बुलाए जाने पर निक ने रिएक्ट किया और एक बार फिर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया।
बता दे कि 5 साल पहले अमेरिकी सिंगर निक जोनस और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने राजस्थान के जोधपुर के राजसी उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। तभी से प्रियंका के फैंस ने निक को जीजू बुलाना शुरु कर दिया था।
धीरे-धीरे पूरा भारत उन्हे निक जीजू नाम से जानने लगा और निक 'नेशनल जीजू' बन गए। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी निक के फैंस ने उन्हे उनके एक ईवेंट में जीजू बुलाना शुरु कर दिया।
हाल ही में निक जोनस ने एक अमेरिकी शो 'द टुनाइट शो' में बताया उनके 'नेशनल जीजू' बनने के पीछे का राज़। इस शो में जोनास ब्रदर्स के कॉन्सर्ट की एक क्लिप चलाई गई, जहां निक के भाई 'जो जोनास' और 'केविन जोनस' ने कॉन्सर्ट में उनका परिचय "जीजू" के रूप में कराया।
तो निक अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बोले कि 'मैं इंडिया का बड़ा भाई हूं', जीजू का अर्थ होता है बड़ी बहन का पति। इसलिए जब उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से शादी की, तो प्रियंका के फैंस ने निक को 'नेशनल जीजू' का टैग दे दिया।
निक ने अपनी बात पूरी करते हुए बताया कि जीजू बुलाए जाने पर उन्हें बहुत गर्व महसूस होता है। उन्हे भारत और भारतीय कल्चर से बहुत लगाव है इसलिए वो 'नेशनल जीजू' टैग का सम्मान करते हैं।
निक जोनस का भारत से लगाव
प्रियंका और निक की एक बेटी भी है जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। निक भारत आते-जाते रहते हैं। उनको यहाँ के लोगो से बेहद प्यार है।
निक को अक्सर प्रियंका के साथ हिंदु त्योहार बनाते हुए और रस्मे निभाते हुए देखा जाता है। हाल ही में निक और प्रियंका मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की शादी में शामिल होने इंडिया आए थे।
जंहा दोनो को इंडियन आउटफिट में देखा गया था। हमेसा कि तरह सबने निक को जीजू-जीजू बोलकर खूब मस्ती की, वही निक प्रियंका के साथ भारतीय संगीत पर डांस करते दिखे।
| Tweet![]() |