बॉलीवुड सिंगर ऊषा उत्थुप के पति का निधन

Last Updated 09 Jul 2024 09:10:01 AM IST

बॉलीवुड सिंगर ऊषा उत्थुप को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है।


बॉलीवुड सिंगर ऊषा उत्थुप के पति का निधन

ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप अब इस दुनिया में नहीं रहे। 78 साल की उम्र में जानी ने आखिरी सांस ली। उनका निधन कोलकाता में हुआ। उनके परिवार वालों ने ये जानकारी दी। फैमिली ने बताया कि, जानी टीवी देख रहे थे, जिसके बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

ऊषा उत्थुप एक पॉप आइकन हैं और उनके गाने आज भी युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है। जानी चाको, ऊषा के दूसरे पति थे और वो चाय बागान क्षेत्र से जुड़े हुए थे। जानी चाको की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। जानी अपने पीछे बेटे सनी और बेटी अंजलि को छोड़ गए है। फैमिली ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार यानी आजा होगा।

 

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment