वरुण धवन के घर आईं नन्ही परी, नताशा दलाल ने दिया बेटी को जन्म

Last Updated 04 Jun 2024 02:33:45 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल के घर बेटी का जन्म हुआ है।


वरुण धवन के पिता और निर्देशक डेविड धवन ने सभी फैंस को बेबी गर्ल के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नताशा ने बेटी को जन्म दिया है और वरुण बेटी के पिता बन गए हैं।

वरूण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक एनीमेटेड वीडियो साझा कर बताया कि उनकी बेटी का जन्म सोमवार को हुआ।

वरूण धवन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हमारे यहां बिटिया आई है। मां और बच्ची को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।"

पिता बनने पर अभिनेता को चारों ओर से बधाईयां मिल रही हैं। करण जौहर, अभिनेत्री करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, समांथा रुथ प्रभु, प्रियंका चोपड़ा जोनस और परिणीति चोपड़ा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने दंपत्ति को बधाई दी।

वरूण धवन अपनी अगली एक्शन ड्रामा फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अभिनेता वरूण धवन अपनी ओटीटी सीरीज "सिटाडेल-हनी बनी" के प्रीमियर का भी इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में उनके साथ समांथा रुथ प्रभु काम कर रही हैं।
 

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment