फिल्म एनिमल का टाइम्स स्कवायर बिलबोर्ड पर बोलबाला रहा। एनिमल' फिल्म में आपको बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर नजर आएंगे।
|
Film Animal - फिल्म एनिमल का टाइम्स स्कवायर बिलबोर्ड पर बोलबाला रहा। फिल्म में हैरान कर देने वाले कई दृश्य दिखाए गए हैं जिसमें न्यूयॉर्कवासी और वहां पर उपस्थित पर्यटक समान रूप से शामिल थे। मैनहट्टन के प्रतिष्ठित टाइम्स स्कवायर के दिल पर टी-सीरीज़, सिने1 स्टूडियोज़ और भद्रकाली पिक्चर्स की फिल्म एनिमल ( Animal ) ने राज किया। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। टीज़र में 'एनिमल'की दुनिया की एक आकर्षक झलक दिखाई गई है, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। टीज़र ने स्क्रीन पर गर्जना की और कंक्रीट के जंगल को उत्साह से भर दिया।
'एनिमल' फिल्म में आपको बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और भी कई बड़े फेमस सितारे नज़र आएंगे। ये फिल्म एक क्राइम ड्रामा है जो ह्यूमन इमोशन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती है। फिल्म का कंटेट दर्शकों को निश्चितरूप से अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहेगा।
टाइम्स स्क्वायर के केंद्र में चल रहा फिल्म का टीज़र, फिल्म की लोकप्रियता का प्रमाण है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नज़दीक आ रही है, वैसे ही लोगों में फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है।
फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को रिलीज़ होगी। इसे 5 भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ किया जाएगा।
अब देखना होगा कि इस फिल्म को रिलीज़ के बाद दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
| | |
|