जैकलिन कैरीरी की जान पर भारी पड़ा प्लास्टिक सर्जरी

Last Updated 08 Oct 2023 01:50:36 PM IST

कुछ महीने पहले कनाडाई एक्टर सेंट वॉन कोलुसी का प्लास्टिक सर्जरी के चलते निधन हो गया था। महज 22 साल की उम्र में सेंट ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।


Jacqueline Carriere

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए कई बार प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेती रहती हैं। कई बार ये प्लास्टिक सर्जरी उन्हें खूबसूरत बना देता है तो कई बार ये काफी खतरनाक भी साबित होते हैं। 

कुछ महीने पहले कनाडाई एक्टर सेंट वॉन कोलुसी का प्लास्टिक सर्जरी के चलते निधन हो गया था। महज 22 साल की उम्र में सेंट ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब प्लास्टिक सर्जरी के चलते अर्जेंटीना की अभिनेत्री जैकलीन कैरीरी की जान चली गई है। वह 48 साल की हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

धीरे-धीरे खूबसूरत दिखना एक जुनून बनता जा रहा है। सेलिब्रिटीज के लिए तो खूबसूरती सबसे जरूरी चीज बन गई है। आंख से नाक और लिप्स तक, अभिनेत्रियां खुद को परफेक्ट दिखाने की होड़ में प्लास्टिक सर्जरी का सहारा ले रही हैं। कई बार यही प्लास्टिक सर्जरी उनकी जान ले लेता है। हाल ही में, एक अभिनेत्री के साथ भी ऐसा ही हुआ है, जिनकी प्लास्टिक सर्जरी के चलते जान चली गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जेंटीना की जानी-मानी अभिनेत्री जैकलिन कैरीरीका निधन हो गया है। जैकलीन मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया का चर्चित चेहरा थीं। मगर खूबसूरत दिखने के चक्कर में महज 48 साल की उम्र में वह इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 48 साल की उम्र में जैकलिन कैरीरी का कॉस्मेटिक सर्जरी के कारण कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके अचानक निधन का कारण कॉस्मेटिक सर्जरी प्रक्रिया के दौरान रक्त के थक्के बनना बताया जा रहा है। जैकलीन के निधन के आखिरी पल में उनके बच्चे क्लो और जूलियन अपनी मां के पास थे। जैकलीन के निधन से उनका परिवार टूट गया है। उनके चाहने वालों को भी गहरा झटका लगा है।
 

अर्चना श्री
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment