संक्रमण के सुस्त पड़ने के साथ बढ़ने लगी हवाई यात्रियों की संख्या

Last Updated 23 May 2021 02:24:48 PM IST

कोविड-19 के संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ ही देश में हवाई यात्रियों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है।


सांकेतिक फोटो

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 819 उड़ानों में 56,900 यात्री अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुये।

महामारी की दूसरी लहर के कारण 18 मई को यात्रियों की संख्या घटकर 40 हजार से नीचे रह गई थी।

उस दिन 641 उड़ानों में 39,370 लोगों ने सफर किया था। लेकिन इसके बाद इसमें नियमित रूप से सुधार हो रहा है।

गत 19 मई को 707 उड़ानों में 45,532 यात्री, 20 मई को 725 उड़ानों में 48,197 यात्री और 21 मई को 761 उड़ानों में 49,819 यात्री रवाना हुये।

एक समय कोविड-19 के हर रोज चार लाख से अधिक मामले सामने आ रहे थे। अब इसमें तेजी से गिरावट आई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में करीब 2.41 लाख नये मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

दूसरी लहर के सुस्त होने के साथ अब अधिक लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं।

हालांकि शनिवार का 56 हजार 900 यात्रियों आंकड़ा इस साल फरवरी और मार्च के दैनिक औसत से काफी कम है।

फरवरी में हर दिन औसतन 2.80 यात्रियों ने विमान में सफर किया था।

मार्च में यह औसत घटकर 2.50 लाख और अप्रैल में 1.91 लाख पर आ गया था।

पिछले साल 25 मार्च से दो महीने के लिए देश में नियमित यात्री उड़ानें पूरी तरह बंद रही थीं। उसके बाद 25 मई 2020 से घरेलू मार्गों पर नियमित उड़ानें दुबारा शुरू की गई थीं।

इस साल फरवरी तक हर महीने यात्रियों की संख्या पिछले महीने की तुलना में बढ़ी थी जबकि इसके बाद लगातार तीन महीने इसमें गिरावट आई है।
 

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment