चीन सीमा पर 10 तिब्बती गिरफ्तार

Last Updated 17 Jan 2010 06:12:31 PM IST


काठमांडू। नेपाल पुलिस ने अवैध रूप से नेपाल की सीमा में दाखिल होने के आरोप में 10 तिब्बती नागरिकों को चीन की सीमा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। सूत्रों के तिब्बतियों को दोलखा जिले में लामाबागर से गिरफ्तार किया गया है। श्रेष्ठ ने कहा, ‘तिब्बती नागरिकों को अवैध रूप से तिब्बत से नेपाल में प्रवेश करने के बाद गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आगे की जांच के लिए गिरफ्तार लोगों को अप्रवासी विभाग को सौंप दिया गया है।‘ गिरफ्तारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है,लेकिन स्थानीय मीडिया के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment