Paris Olympics 2024 India Schedule, 2 August: पेरिस ओलंपिक में भारत के आज के मैच की लिस्ट, यहां देखें
Paris Olympics 2024 Day 7 India Schedule: पेरिस ओलंपिक में आज यानी 2 अगस्त को 7वां दिन होगा। ओलंपिक में भारतीय दल अब तक 3 मेडल जीत चुका है और ये तीनों मेडल शूटिंग में ही आए है।
![]() |
भारत के लिए आज का दिन काफी अहम है, क्योंकि कई खेलों में भारत और भारतीय खिलाड़ी आज प्रतिस्पर्धा करेंगे।
वहीं आज एक बार फिर मनु भाकर एक्शन में दिखाई देंगी। प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु शुक्रवार को शूटिंग के 25 मीटर वुमेंस क्वालिफाई के लिए मैदान पर उतरेंगी। इसके साथ ही मनु के पास न सिर्फ हैट्रिक लगाने का मौका है, बल्कि 3 ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनने का भी अवसर है। शुक्रवार को मनु और ईशा सिंह 12:30 बजे से महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफाइंग के प्रिसिजन राउंड में हिस्सा लेंगी।
इसके अलावा आज भारतीय एथलीट्स तमाम अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे, जिसमें कुल 2 मेडल आने की उम्मीद है।
आइए जानते हैं पेरिस ओलंपिक में भारत के आज के मैच की लिस्ट
गोल्फ
पुरुषों के व्यक्तिगत फाइनल्स (दूसरा दौर) - शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर - दोपहर 12.30 बजे।
निशानेबाजी
महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन प्रिसिजन - ईशा सिंह और मनु भाकर - दोपहर 12.30 बजे।
पुरुषों की स्कीट क्वालीफिकेशन पहला दिन - अनंतजीत सिंह नरुका - दोपहर 1.00 बजे।
तीरंदाजी
मिश्रित टीम (1/8 एलीमिनेशन) - भारत (धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत) बनाम इंडोनेशिया - दोपहर 1.19 बजे।
नौकायन
पुरुषों का सिंगल स्कल्स फाइनल (फाइनल डी) - बलराज पंवार - दोपहर 1.48 बजे।
जूडो
महिलाओं का प्लस 78 किग्रा(एलीमिनेशन राउंड ऑफ 32) - तूलिका मान बनाम इडालिस ओर्टिज (क्यूबा) - दोपहर 2.12 बजे।
पाल नौकायन
महिला डिगी (रेस तीन) - नेत्रा कुमानन - दोपहर 3.45 बजे। महिलांिडगी (रेस चार) - नेत्रा कुमानन - शाम 4.53 बजे।
पुरुष डिगी (रेस तीन) - विष्णु सरवनन - शाम 7.05 बजे। पुरुषंिडगी (रेस चार) - विष्णु सरवनन - रात 8.15 बजे।
हॉकी
पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप चरण) - भारत बनाम आस्ट्रेलिया - शाम 4.45 बजे।
बैडमिंटन
पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल - लक्ष्य सेन बनाम चाउ टिएन चेन (चीनी ताइपे) - शाम 6:30 बजे।
एथलेटिक्स
महिला पांच हजार मीटर (हीट एक) - अंकिता ध्यानी - रात 9.40 बजे।
महिला पांच हजार मीटर (हीट दो) - पारुल चौधरी - रात 10.06 बजे।
पुरुष गोला गेंक (क्वालीफिकेशन) - तेजिंदरपाल सिंह तूर - रात 11.40 बजे।
| Tweet![]() |