Sambhal Violence : सपा सांसद इकरा चौधरी को संभल जाने से पुलिस ने रोका
शनिवार को संभल जा रही कैराना लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद इकरा चौधरी को छिजारसी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक लिया। सांसद ने संभल घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।
सपा सांसद इकरा चौधरी |
संभल घटना के बाद जिला प्रशासन ने जिले में बाहरी लोगों और नेताओं की एंट्री पर रोक लगा दी है। इसको लेकर पुलिस अलर्ट है।
सपा सांसद इकरा चौधरी शनिवार दोपहर जनपद संभल के लिए निकली थीं। इसकी जानकारी मिलने पर सांसद को रोकने के लिए हापुड़ जिले की पुलिस छिजारसी टोल प्लाजा पर डेरा डाले हुए थीं। जब सांसद वहां से गुजरने की कोशिश कर रही थीं तभी उनकी गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया।
सांसद इकरा चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का 15 लोगों का डेलीगेशन संभल के लिए जाना था। हमें वहां पर स्थिति का जायजा लेने जाना था और जो वहां पर हिंसा हुई उसमें आरोपियों पर हम कार्रवाई की मांग करते हैं।
इसी के लिए हम वहां जा रहे थे। पुलिस ने हमें यहीं पर रोक लिया और पुलिस यहां से वापस भेज रही है लेकिन हम वहां जरूर जाएंगे।
संभल घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सांसद को संभल के हालात को समझाते हुए वापस लौटा दिया गया।
| Tweet |