Ghaziabad: छठ घाटों की सफाई का कार्य अन्तिम चरण में, पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Last Updated 17 Nov 2023 01:17:02 PM IST

शुक्रवार से छठ पूजा की शुरुआत हो गई और इसके साथ ही शुरू हो गया छठ घाटों की साफ़ सफाई के अंतिम चरण का काम।


छठ घाटों की सफाई का कार्य अन्तिम चरण में

सूर्य उपासना का यह पर्व पहले बिहार या पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग ही मनाते थे लेकिन आज आलम यह है कि यहां के सैकड़ों स्थानीय लोग भी छठ पूजा करने लगे हैं। वैसे तो पूरे गाजियाबाद में सैकड़ों स्थानों पर छठ की पूजा होती है लेकिन गाजियाबाद के बुलंदशहर इंडस्ट्रियल  रोड स्थित शहीद मंगल पांडेय पार्क, शालीमार गार्डन स्थित डबल पानी की टंकी और संजय नगर सेक्टर 23 के जी ब्लाक पानी की टंकी और संजय नगर पुलिस चौकी के सामने जो पूजा होती है उसकी भव्यता देखने लायक होती है। यहां बता दें कि गाजियाबाद के बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित छठ घाट पर पांच हजार से भी ज्यादा श्रद्धालु आते हैं।

इस घाट को बनवाने में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अहम भूमिका है। जब राजनाथ सिंह गाजियाबाद के सांसद हुआ करते थे तभी उन्होंने अपने सांसद निधि से इस घाट का निर्माण करवाया था। यहां की आदर्श पूर्वांचल छठ पूजा समिति के मार्गदर्शक ए के सिंह , समिति के संस्थापक रामबदन सिंह ,समिति के मुख्य संयोजक अजय मिश्रा ,समिति के अध्यक्ष कलंदर यादव के विशेष प्रयास से इस घाट का निर्माण हो पाया था। इन सबके प्रयास से आज यह गाजियाबाद का सबसे घाट बन चूका है। हालांकि घाटों के छोटा बड़ा होने से श्रद्धालुओं को कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन अगर घाट बड़े हों तो महिला श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होती है ! 

इस घाट पर पिछले एक सप्ताह से साफ सफाई का काम चल रहा है। समिति के अजय कुमार मिश्रा ,कलंदर यादव ,मनोज यादव ,संतोष सिंह ,राजेश शाह ,रणजीत कुमार ,राम अयोध्या यादव ,कमल साहनी ,टी के दुबे ,अवध बिहारी उपाध्याय ,एम् के सिंह , जीतेन्द्र यादव ,सुग्रीव यादव ,पिंटू सिंह ,राम किशोर सिंह ,मंटू यादव ,राजेंद्र गुप्ता ,राजेश यादव ,मिथिलेश सिंह ,राम प्रवेश यादव ,अजय रावत ,लल्लन सिंह ,विवेक कुमार,विनोद सिंह,अलोक सिंह और सुमन कुमार दिन रात मेहनत करके समय से पूर्व छठ घाट की साफ़ सफाई दुरुस्त करने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

उधर शालीमार गार्डन डबल टंकी परिसर में पूर्वांचल कालिदास नवयुवक विकास समिति के अध्यक्ष अशोक साह के नेतृत्व में समिति के सभी पदाधिकारी जी जान से जुटे हुए हैं।भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू पहलवान ने घाट पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही साथ उन्होंने संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। छठ घाट पर महिलाओं ने भी जाकर घाट का मुयायना किया। अशोक साह के साथ हिंडन पर  क्षेत्र के एसीपी और साहिबाबाद थाना प्रभारी ने भी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सुरेश सैनी ,बी पी सिंह , प्रेमानन्द जायसवाल ,मुन्ना प्रसाद ,गोविन्द सिंह ,दीपक कुमार ,बेचैन यादव ,प्रियंका सिंह ,उषा पांडेय ,विमला ,बबीता ,पूनम सिंह आदि मौजूद रहीं।
 

 

शंकर जी विश्वकर्मा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment