BJP का गठबंधन अहंकारियों का गठबंधन, जो भाजपा के साथ हैं वो अहंकारी हैं : अखिलेश

Last Updated 26 Sep 2023 08:11:25 AM IST

BJP पर हमला करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि BJP का गठबंधन अहंकारियों का गठबंधन है, जो भाजपा के साथ हैं वो अहंकारी हैं। उनके सांसद संसद में किस तरह की भाषा बोल रहे हैं।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

अखिलेश यादव सुल्तानपुर के इसौली से पूर्व विधायक अबरार अहमद को श्रद्धांजलि देने ग्राम अझुई स्थित उनके घर पहुंचे, वहां उन्होंने अबरार के परिजनों से मुलाकात की और  संवेदना जताई।

इसके बाद सपा अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी द्वारा ‘इंडिया’ को घमंडिया गठबंधन कहे जाने संबंधी सवाल पर कहा, भाजपा का गठबंधन अहंकारियों का गठबंधन है।

यादव ने जोरदार हमला करते हुए कहा, बीजेपी के घमंड का जबाव 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और बुनियादी मुद्दों पर वोट करके देगी।

सपा प्रमुख ने कहा, बीजेपी का यूपी में सफाया होना तय है। ‘I.N.D.I.A.’  बहुत मजबूत है। इंडिया गठबंधन जीतेगा। किसान, नौजवान, मध्यम वर्ग, महिलाएं, बुनकर और हर गरीब आदमी इंडिया के साथ है। घोसी उपचुनाव में जनता ने भाजपा को जबाव दिया है। वहां पार्टी को हर वर्ग का समर्थन मिला है। सभी ने सपा के प्रति विश्वास दिखाया है। हमें अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भरोसा है। वे संगठन को और मजबूत करने पर कार्य करेंगे।

यादव ने कहा, आज महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। हर गांव में नब्बे फीसदी से ज्यादा नौजवान बेरोजगार हैं। किसानों की ना आय दोगुनी हुई और ना ही उन्हें फसलों का लागत मूल्य मिला।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा, सत्ता के संरक्षण में भाजपा के लोग ‘भू-माफिया’ बनकर आमजन की जमीनों को हड़प रहे हैं।

भाजपा के लोग अवैध और विवादित जमीनों के कब्जे में शामिल हैं। वही तमाम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मगर भाजपा का बुलडोजर इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए आगे नहीं बढ़ता है।

यादव ने सुल्तानपुर में डॉक्टर घनश्याम तिवारी की हत्या मामले पर कहा, घटना में सत्तारूढ़ दल के लोगों का ही नाम सामने आ रहा है। पुलिस सिर्फ  आासन दे रही है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने डॉ. घनश्याम तिवारी के भाई और अन्य परिजनों से फोन पर बात कर सांत्वना दी और कहा कि समाजवादी पार्टी उनके परिवार के साथ है।

समयलाइव डेस्क
लखनऊ/सुल्तानपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment