महराजगंज के फरेंदा में पांच साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

Last Updated 21 Sep 2023 10:23:05 AM IST

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा इलाके में पांच साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।


पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पांच साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसका पड़ोसी मोहित (20) उसे किसी बहाने से अपने घर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि लड़की ने बाद में अपने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा
महराजगंज


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment