यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है: अस्पताल

Last Updated 24 Jul 2021 01:12:11 PM IST

संक्रमण की वजह से लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में भर्ती यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अब भी जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और उनकी सेहत में कोई बदलाव नहीं आया है।


कल्याण सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है: अस्पताल

एसजीपीजीआई द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन में बताया कि ’राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और उनकी सेहत में कोई बदलाव नहीं आया है।’   

बयान में कहा गया है कि वह क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी एवं कार्डियोलॉजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं। संस्थान के निदेशक प्रो आर के धीमान उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।  

गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को पिछली चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में किया जा रहा था।

भाषा
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment