योगी के नेतृत्व में 53 फीसदी लोग खुद को करते हैं सुरक्षित महसूस

Last Updated 19 Mar 2021 12:54:30 PM IST

कम से कम 53 प्रतिशत लोग योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। 2017 में सत्ता में आई सरकार को लेकर लोगों की यह राय शुक्रवार को एक सर्वे में सामने आई है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(फाइल फोटो)

15,700 लोगों पर किए गए आईएएनएस सी-वोटर के उत्तर प्रदेश रिपोर्ट कार्ड सर्वे के अनुसार 35.3 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे योगी आदित्यनाथ की सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। जबकि भारत के सबसे अधिक आबादी वाले इस राज्य में सर्वे में 53 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। वहीं 11.8 प्रतिशत लोगों ने इस पर टिप्पणी नहीं की।

2017 में राज्य में हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा द्वारा किए गए वादों में कानून-व्यवस्था में सुधार करने का वादा प्रमुख था। सत्ता में आने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे से निपटने के लिए कई अहम फैसले भी लिए और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कई कानून भी लाए।

शुक्रवार को एक सर्वेक्षण में इसका खुलासा हुआ। आईएएनएस सी-वोटर सर्वे 8 मार्च से 17 मार्च के बीच 15,700 लोगों के बीच किया गया। इसके मुताबिक, 31.6 प्रतिशत लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री राज्य में अपने मंत्रियों को नियंत्रित कर पाने में सक्षम नहीं रहे हैं।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि 51.6 प्रतिशत लोगों को लगता है कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों को नियंत्रित करते रहे हैं, जबकि कम से कम 16.8 प्रतिशत लोगों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

राज्य में इससे पहले की कुछ सरकारों को अपने मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणियों के चलते शर्मिदगी का सामना करना पड़ा है। साल 2017 में सत्ता में आने के बाद योगी आदित्यनाथ ने इस बात को सुनिश्चित किया कि उन्हें कम से कम ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार साल पूरे हो चुके हैं, ऐसे में 45.7 प्रतिशत लोगों का मानना है कि वह चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करने में सक्षम नहीं रहे हैं। शुक्रवार को एक सर्वे रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 15,700 लोगों के बीच किए गए आईएएनएस सी वोटर सर्वे के मुताबिक, केवल 43.2 प्रतिशत लोगों का मानना है कि योगी चुनाव से पहले किए गए अपने वादों को पूरा कर पाए हैं।

सर्वे में सामने आए नतीजों से पता चला कि 45.7 प्रतिशत लोगों का मानना है कि वह चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पाए हैं और 11.1 प्रतिशत लोगों ने इस पर टिप्पणी करने से मना कर दिया।

भाजपा साल 2017 में राज्य में 403 विधानसभा सीटों में से 312 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में आई थी। राज्य में कांग्रेस ने सात, सपा ने 47, बसपा ने 19 और राष्ट्रीय लोकदल ने नौ सीटें जीती थीं।

भाजपा साल 2017 में राज्य में 403 विधानसभा सीटों में से 312 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में आई थी। राज्य में कांग्रेस ने सात, सपा ने 47, बसपा ने 19 और राष्ट्रीय लोकदल ने नौ सीटें जीती थीं।

राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment