UP में 80 साल की महिला से दुष्कर्म

Last Updated 05 Feb 2021 02:16:19 PM IST

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।


महोबा में कथित तौर पर 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। यह घटना 2 फरवरी को हुई थी जब महिला घर में अकेली थी। उस समय उनके परिवार के सदस्य एक धार्मिक समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए थे।

खरेला के एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता के पोते ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 लोग छत के रास्ते उनके घर में घुसे थे। इनमें से एक व्यक्ति की पहचान फूल चंद्र उर्फ फुल्लू के रूप में हुई है। हमीरपुर जिले के निवासी फूल चंद्र और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों ही आरोपी फरार हैं।

आईएएनएस
महोबा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment