Nayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी समेत तमाम NDA नेता रहेंगे मौजूद

Last Updated 17 Oct 2024 10:28:06 AM IST

नायब सिंह सैनी आज 17 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।


नायब सिंह सैनी बृहस्पतिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे और इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व के अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य नेता भी शामिल होंगे।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

इस दौरान सैनी के मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी शपथ दिलाए जाने की संभावना है। हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक नायब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ के लिए गौरव गौतम, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह, राणा कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, कृष्ण लाल पवार, राव नरवीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और आरती राव की बुलाया गया. ये नेता नायब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया। वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की।

सैनी (54) ने बुधवार को दत्तात्रेय से मुलाकात की थी। उन्होंने पंचकूला में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया।

हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

भाषा
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment