Haryana Bus Fire: नूंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल
हरियाणा के नूंह में बीती रात एक टूरिस्ट बस में आग लग जाने से उसमें सवार आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इसके अलावा कई घायल बताये जा रहे हैं।
|
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में करीब 60 लोग सवार थे। वीडियो में सड़क पर खड़ी बस पूरी तरह आग की चपेट में दिख रही है। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
#WATCH हरियाणा: नूंह में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। बस वृन्दावन से लौट रही थी। pic.twitter.com/zPRsBUEXWN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2024
यह घटना कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब दो बजे हुई।
पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 60 लोग सवार थे और सभी पंजाब के होशियारपुर और लुधियाना के रहने वाले थे। ये लोग मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे। उसने बताया कि सभी लोग आपस में सगे-संबंधी हैं।
सदर ताउरू के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया, ‘‘दुर्घटना में छह महिलाएं और तीन पुरुष, कुल नौ लोगों की मौत हो गई। 15 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। जांच जारी है।’’
एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि कुछ लोगों ने बस में आग लगी देखी और वाहन का पीछा कर चालक को बस रोकने को कहा। उन लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी घटना की जानकारी दी।
| Tweet |