चार दिन बारिश, बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर में मौसम में सुधार

Last Updated 22 Feb 2024 01:10:34 PM IST

चार दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद गुरुवार को बादलों को चीरती सूरज की किरणों के आने से जम्मू-कश्मीर में मौसम में सुधार शुरू हो गया।


चार दिन बारिश, बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर में मौसम में सुधार

मौसम विभाग ने गुरुवार से मौसम में सुधार की भविष्यवाणी की है। साथ ही कहा है कि 27 से 29 फरवरी के बीच बारिश/बर्फबारी के एक और दौर की संभावना है।

ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है क्योंकि इन जगहों पर हिमस्खलन का खतरा है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे, गुलमर्ग में 10.4 डिग्री नीचे और पहलगाम में 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

लद्दाख क्षेत्र में, लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगिल में शून्य से 13.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री और कटरा में चार डिग्री सेल्सियस रहा। बटोटे और भद्रवाह दोनों में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस और बनिहाल में शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

आईएएनएस
श्रीनगर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment